Chakradharpur News: बाल दिवस पर सुर्या नर्सिंग होम द्वारा कुड़लीबाड़ी और भालियाकुदर आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन
चक्रधरपुर, नवम्बर 14 -- चक्रधरपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल दिवस का आयोजन Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बाल दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित प्रोजेक्ट बचपन, भविष्य की राहें के तहत चक्रधरपुर के कुड़लीबाड़ी एवं भालियाकुदर आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूर्या नर्सिंग होम, चक्रधरपुर की ओर से किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच केक कटिंग कर बाल दिवस की खुशियां मनाई गईं। बच्चों को उपहार स्वरूप पेंसिल, रबर, इरेजर सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चों के लिए बाल भोज का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। प्रोजेक्ट बचपन, भविष्य की राहें के तहत प्रत्येक महीने की 14 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ इस प्रकार का विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.