चक्रधरपुर, सितम्बर 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों और प्रमुख सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलजमाव की गंभीरता चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग स्थित कैनाल मोड़ के पास सड़क पर पानी जमा होने से स्थिति सबसे अधिक खराब रही। बारिश के दौरान यहां सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो गया। सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब जाने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। पानी के बीच से होकर वाहनों के गुजरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रही।

स्थानीय समस्या स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश ...