चक्रधरपुर, अगस्त 15 -- Chakradharpur News: गालूडीह।बुधवार सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के बीच भी आदर्श मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों का देशभक्ति का जज्बा कम नहीं हुआ। बारिश की परवाह किए बिना बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर जोरदार तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान पूरा इलाका "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "जय हिंद" के नारों से गूंज उठा।सुबह करीब 8 बजे बारिश तेज होने के बावजूद बच्चे स्कूल से रैली के लिए निकले। कई बच्चों ने तिरंगे को प्लास्टिक से ढक रखा था, लेकिन देशभक्ति के उत्साह में उनके कदम नहीं रुके। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी रैली में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और अनुशासन के साथ नेतृत्व किया।रैली यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ के डीआईजी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा स्कूल से निकलकर सुभाष चौक होते हुए मुख्य मार्गों से गुजरी और वापस ...