चक्रधरपुर, अगस्त 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के हुडांगदा पंचायत के बानासाई गांव में पिछले 25 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में बिजली आपूर्ति ठप होने से रात्रि में लोग अंधेरे में जीवन यापन कर रहे हैं और रात्रि में घरों में सांप-बिच्छू के भी घुसने का खतरा बना रहता है। कांग्रेसी नेता विजय सिंह सामड ने कहा कि बानासाई गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगया गया था। लेकिन 30 जुलाई को ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। उपभोक्तों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के कार्यालय में की, लेकिन अबतक ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए कोई पहल नहीं की गई है। सामड ने कहा कि गांव में अब 10 केवीए की जगह 25 केवीए की ट्रांसफॉर्मर लगाने की जरूरत है। उन्होंने बिजली विभाग ...