चक्रधरपुर, अगस्त 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री पंचायत के बाईडीह गांव में पिछले दो साल से सोलर जलमीनार खराब है, इस कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मजबूरी में लोग नदी का पानी इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले आंधी-तूफान के कारण जलमीनार का सोलर प्लेट हवा में उड़ गया था। साथ ही पैनल भी क्षतिग्रस्त होने के कारण जलमीनार खराब पड़ा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा विभागीय अधिकारियों से भी कई बार इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अबतक दो साल के खराब पड़े जलमीनार की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: पंचायत सचिवालय से समीप लगा जलमीनार खराब, परेशानीजलमीनार की शिकायतें शिकायत के बाद भी किसी ने नहीं की पहल : ग्रामीणों न...