Chakradharpur News: बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 26 वर्षीय युवक की मौत
चक्रधरपुर, अक्टूबर 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चक्रधरपुर के बनमालीपुर निवासी डोबरो हेम्ब्रम (26), पिता जोकरो हेम्ब्रम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, डोबरो फुटबॉल खेलने के लिए टीम के साथ जोलडीहा के जेंतगढ़ गया था। इसके बाद वह खुटपानी में आयोजित लोटा मेला देखने चला गया।बताया जाता है कि रात करीब 1:30 बजे वह बाइक से अकेले अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एदेलबेड़ा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।रविवार सुबह एंबुलेंस की मदद से उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.