चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती आनंदपुर प्रखंड के कोएंजाली से गोयराबेड़ा खड़िया टोला होते हुए मुख्य मार्ग मोरेंग तक जाने वाली लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क बरसात के दिनों में पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का जीवन कठिन हो गया है। जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन अक्सर फंस जाते हैं। इस सड़क से प्रतिदिन संत जोसेफ मध्य विद्यालय, चारबंदिया सहित अन्य विद्यालयों में पढ़ने जाने वाले विद्यार्थी गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: ग्रामीणों ने श्रमदान व आर्थिक मदद से की छह सौ फीट सड़क की मरम्मत सुबह-शाम बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना...