चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। कोल्हान के बाबाधाम गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में रविवार को श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने मेले का शुभारंभ किया। अतिथियों ने इस मौके पर बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। मेले के उद्घाटन के साथ ही महादेवशाल धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। बम-बम भोले से पूरा महादेवशाल गूंज उठा। रविवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। दूर-दराज से आए सैकड़ों शिवभक्तों ने भी कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। मेले के उद्घाटन के बाद सांसद और विधायक समेत तमाम अतिथियों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। इससेसांसद और विधायक ने मंदिर परिसर में पीसीसी पथ, पेवर्स ब्लॉक, भंडारा कक्ष निर्माण एवं शौचालय...