चक्रधरपुर, अक्टूबर 27 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता। श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा सोनुवा के स्थित दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर निश्चिन्तपुर में दो दिवसीय प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले के 16 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दीनदयाल शिशु विद्या मंदिर निश्चिन्तपुर सोनुवा की टीम ने विजेता का खिताब जीता जबकि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मनोहरपुर की टीम ने उपविजेता का खिताब जीता। सोनुवा और मनोहरपुर की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें 1-0 गोल के अंतर से सोनुवा की टीम ने विजेता का खिताब जीता। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और अन्य अतिथियों ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मधु क...