Chakradharpur News: बच्चों को बचपन से दें धार्मिक संस्कार : स्वामी जी
चक्रधरपुर, नवम्बर 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। ओड़िशा से पधारे विख्यात कथा व्यास स्वामी मुकुंद कृष्ण देव जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संस्कार और पारिवारिक जीवन का महत्व बताया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बचपन से ही धार्मिक संस्कार देने की अपील की। कहा कि बच्चों को भगवान जगन्नाथ का प्रसाद और पंचामृत देना चाहिए। माता-पिता प्रेमपूर्ण व्यवहार के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ें। कथा के दौरान स्वामी मुकुंद कृष्ण देव जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: खेल-कहानियों से दें बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.