चक्रधरपुर, अक्टूबर 30 -- Chakradharpur News: बंदगांव,संवाददाता बंदगांव प्रखंड में कांग्रेस पार्टी की ओर से वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जादोराय मुण्डरी ने की। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, पंचायत स्तर पर चौपाल आयोजित करने तथा मतदाताओं को उनके अधिकारों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जादोराय मुण्डरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था तथा प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की रक्षा बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मनोहरपुर में 'वोट बचाओ, देश बचाओ...