Chakradharpur News: बंदगांव पुलिस ने दुर्गम गांवों में चलाया जागरूकता अभियान
चक्रधरपुर, अक्टूबर 23 -- Chakradharpur News: बंदगांव, संवाददाता बंदगांव थाना क्षेत्र के दुर्गम इलाकों टिमड़ा, आरिडीह, कोनतारी और कारूडीह में बंदगांव थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच सड़क सुरक्षा एवं अफीम के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने अफीम के सेवन एवं उसके अवैध कारोबार से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: टोकलो पुलिस ने अफीम की खेती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.