चक्रधरपुर, अगस्त 8 -- Chakradharpur News: बंदगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंदगांव के द्वारा प्रखंड के कंडियांग स्थित बिरहोर बस्ती में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील बड़ाइक की उपस्थिति में विशेष स्वास्थ्य एवं मलेरिया जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 32 बिरहोर परिवारों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया गया तथा उनके सही उपयोग और नियमित इस्तेमाल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण विशेष कैंप के दौरान बिरहोर समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मलेरिया स्क्रीनिंग भी की गई। कुल 60 लोगों की जांच की गई, जिनमें दो मरीज मलेरिया से संक्रमित पाए गए। दोनों मरीजों को तत्काल पूर्ण उपचार किट उपलब्ध कराते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील...