चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे इंस्टीट्यूट का बुकिंग का नया शुल्क लिस्ट जारी किया गया है। रेलवे इंस्टीट्यूट में किसी प्रकार की शादी समारोह या सामाजिक कार्यों के लिए बुकिंग करने पर इंस्टीट्यूट के सदस्यों के लिए 3900 रुपए वहन करना होगा। वहीं रेलवे कर्मचारी या सेवानिवृत कर्मियों के लिए 5600 रुपया तथा नान रेलवे या निजी संस्थानों के लिए 7100 रुपया तया किया गया है। गैर रेलवे कर्मी या निजी संस्थानों को इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 1500 रुपया रिफंड का प्रावधान किया गया है। बंडामुंडा डीजल कॉलोनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट का बुकिंग चार्ज 2300 रुपए हैं इसमें कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 500 रुपया रिफंड होगा। हाल ही में चक्रधरपुर मंडल के चक्रधरपुर, बंडामुंडा और झारसुगुड़ा रेलवे इंस्टीट्य...