चक्रधरपुर, जुलाई 7 -- Chakradharpur News: राउरकेला, संवाददाता बंडामुंडा थाना पुलिस ने देशी रिवॉल्वर और देशी सिंगल शॉट पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम मो. समशेर, पिता मो. हलीम है और वह बंडामुंडा सी सेक्टर का रहने वाला है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड से हथियार खरीद कर लाया था और राउरकेला में बेंचता था। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक बंडामुंडा थाना पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि बंडामुंडा सी सेक्टर निवासी मो. समशेर झारखंड से हथियार खरीद कर लाया और वह राउरकेला में बेचने वाला है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: एक अपराधी गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल व 21 जिंदा कारतूस बरामद इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूत्रों के आधार पर छापामारी कर उसके पास से एक देशी रिवॉल...