चक्रधरपुर, जुलाई 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पोड़ाहाट मिनी स्टेडियम में शिक्षा विभाग द्वारा सेकेंड लिटिल चैम्प फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में वर्ग 3 से 5 के नियमित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बालक वर्ग में प्रतियोगिता का फाइनल शारदा हाईस्कूल बोड़दा बाईडीह और मध्य विद्यालय आसनतलिया के बीच हुआ। जहां शारदा हाई स्कूल बोड़दा बाईडीह की टीम ने आसनतलिया को 2-0 से हराकर विजेता बना। जबकि बालिका वर्ग में शारदा हाईस्कूल बोड़दा बाईडीह की टीम ने 1-0 से बेसिक हाईस्कूल निश्चिंतपुर को हराकर विजेता बनी। फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोच इकबाल खान, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, रिसोर्स शिक्षक अनिल प्रजापति समेत अन्य कर्मियों का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Ghumla ...