चक्रधरपुर, अगस्त 24 -- Chakradharpur News: बंदगांव,संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत अंतर्गत पोंगड़ा गांव में फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत शनिवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूक करते हुए इसके बचाव, रोकथाम एवं जांच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों को बताया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए समय पर जांच कराना, निर्धारित दवाओं का सेवन करना तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाना आवश्यक है। इस दौरान फाइलेरिया की जांच के लिए ग्रामीणों के रक्त के नमूने भी एकत्र किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गगराई एवं ग्राम मुंडा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।...