चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा पुलिस ने एक ठगी व आपराधिक षड्यंत्र रचने वाले मामले में नोवामुंडी थाना क्षेत्र स्थित फरार अभियुक्त के घर में कोर्ट द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाया। नोवामुंडी थाना क्षेत्र उईिसया टोला मुंडासाई स्थित फरार अभियुक्त धनोज केराई पिता - रासिका केराई के ऊपर ठगी व आपराधिक षड्यंत्र रचने वाले एक मामले में सोनुवा थाना कांड संख्या 10/23 में मामला दर्ज किया गया है। धनोज केराई के ऊपर भादवि धारा 406, 420, 120बी, 467, 468, 471 में मामला दर्ज है। इसमें अभियुक्त धनोज केराई अभी तक फरार है। इस दौरान सोनुवा थाना एसआई सिंघेश्वर यादव के अलावा नोवामुंडी थाना के एएसआई तारकनाथ सिंह व पुलिस जवान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...