चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। प्रीत सेवा संघ चक्रधरपुर की ओर से 16 अगस्त को महादेवशाल धाम में भजन संध्या कार्यक्रम और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। संगठन की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई। तीसरी सोमवारी की पूर्व संध्या पर होने वाले भजन संध्या कार्यक्रम में मुंबई, जमशेदपुर और चक्रधरपुर के कई नामी गिरामी कलाकार प्रस्तुति देंगे। वहीं भंडारा में कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए भोग व प्रसाद आदि का वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...