Chakradharpur News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में 46 वीएलई ने लिया हिस्सा
चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में चक्रधरपुर, बंदगांव और खूंटपानी प्रखंडों के कुल 46 वीएलई ने भाग लिया था। जहां उन्हें ग्राम पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा 16वें वित्त आयोग के तहत ऑनलाइन प्रविष्टि को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर देवेश कान्त, सायका नूर और तृप्ति विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को ई-ग्रामस्वराज पोर्टल के संचालन, जीपीडीपी की ऑनलाइन प्रविष्टि तथा 16वें वित्त आयोग से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रखंड समन्वयक नारायण नायक समेत तीनों प्रखंड के वीएलई मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Chakrad...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.