चक्रधरपुर, अगस्त 13 -- Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के हुडंगदा पंचायत अंतर्गत भारंडीया लखीरामसाई गांव में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्राम मुंडा मंगल सरदार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सड़क निर्माण एवं अन्य मूलभूत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि लखीरामसाई गांव के जरूरतमंद ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सही ढंग से नहीं मिल पा रहा है।

समस्याओं पर चर्चा ग्रामीणों ने मांग की कि पंचायत भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित सभी लाभुकों की सूची सार्वजनिक रूप से टांगी जाए। साथ ही गांव में ग्राम सभा आयोजित कर योग्य एवं जरूरतमंद लोगों का चयन कर उन्हें आवास योजना का लाभ दिया जाए। ताकि गरीब परिवार अपना पक्का मकान बना सकें। ग्रा...