चक्रधरपुर, जुलाई 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। दपू रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 3 जुलाई से प्रथम सेरसा फुटबॉल लीग मैच का शुभारंभ होगा। सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता का शुक्रवार को 3 बजे सेरसा के अध्यक्ष सह चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया, सिहंभूम के सांसद जोबा माझी, नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी, सरायकेला-खरसांवा के विधायक दशरथ गागराई संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। 3 जुलाई से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने भाग लिया है। इसमें पुल ए में लट्टू उरांव एफसी, सेरसा सीकेपी, डीएफसी, शारदा फुटबॉल एकादमी, सरना क्लब पंप रोड सीकेपी, आदिवासी एफसी और लिटिल स्टार चुरुगुई शामिल हैं। यह भी पढ...