Chakradharpur News: पोड़ाहाट स्टेडियम में 9 को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का निर्णय
चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप मानकी मुंडा सभागार में गुरुवार को आदिवासी समन्वय समिति की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष विजय सिंह सामाड की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस समारोह के भव्य आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पदाधिकारियों के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पद का दायित्व सौंपा गया। आयोजन समिति में अध्यक्ष पद का दायित्व लगातार दूसरे साल विजय सिंह सामड को दिया गया। जबकि उपाध्यक्ष के चार पद पर श्याम मुंडा, सोमनाथ कोया, मंगल सरदार तथा गणपति महली को चुना गया। यह भी पढ़ें- नौ को धूमधाम से मनेगा विश्व आदिवासी दिवस, निकलेगी शोभायात्रा आयोजन समिति में सचिव विजय नाग, सह सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.