Chakradharpur News: पोड़ाहाट स्टेडियम में होगा अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट स्टेडियम में आयोजित होने वाले अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी बैठक अनुमंडल कार्यालय चक्रधरपुर में हुई। बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट चक्रधरपुर श्रुति राजलक्ष्मी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी उपस्थित रहे। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति पूर्व तय कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए समारोह के आयोजन की सहमति बनी। चक्रधरपुर नगर के विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में ध्वजारोहण का तय समय की जानकारी दी गई। पोड़ाहाट स्टेडियम में अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे ध्वजारोहण करेंगी। इस अवसर पर मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय एवं मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय की छात्राएं राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे। यह भी पढ़ें- Sa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.