चक्रधरपुर, जुलाई 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत गुरुवार को पोड़ाहाट एसडीओ सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने पोड़ाहाट जंगल के बीहड़ सुदूरवर्ती बंदगांव प्रखंड के नकटी, पोंगड़ा,कराईकेला, भालूपानी एवं रांगरिंग सहित कई मतदान केंद्र का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण कार्य प्रगति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मौके यह भी पढ़ें- Ghumla News: एसडीओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का क...