चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत समिति फंड से लगभग 6.30 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य में अनियमितता सामने आने पर गुरुवार को झामुमो नेता रामलाल मुंडा ने काम रोक दिया। जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किए जाने की शिकायत मिलने पर रामलाल मुंडा प्रखंड कार्यालय पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पेवर्स ब्लॉक बिछाने से पहले आवश्यक मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि बिना गड्ढा खोदे और समतलीकरण किए ही सीधे पेवर्स ब्लॉक बिछाए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Araria News: पंचायती राज योजना से बने छठ घाट निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों में रोष, प्रदर्शन अनियमितता पाए जाने के बाद रामलाल मुंडा ने तत्काल नि...