चक्रधरपुर, अगस्त 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता रक्षाबंधन के अवसर पर सिलफोड़ी पंचायत के शांतिनगर में आदिवासी छात्र संघ सिलफोड़ी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। फाइनल मैच में एवी ब्रदर्स और एफटी ब्रदर्स की टीमें आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले के बाद पेनल्टी शूटआउट में एवी ब्रदर्स की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। एफटी ब्रदर्स की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया मेलानी बोदरा उपस्थित थीं। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पदमपुर एफसी ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि शिवास एफसी की टीम चौथे स्थान पर...