चक्रधरपुर, सितम्बर 15 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न पूजा पंडालों में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर गणनायक की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गणपति बाप्पा से सुख, समृद्धि, शांति और वैभव का आशीर्वाद मांगा। इधर, गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। पूजन सामग्री, फल, फूल और मोदक की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इससे पूर्व दंदासाई में रविवार शाम से ही श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्तियां अपने-अपने पंडालों और घरों के लिए ले गए। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा साहिबगंज मुनिबाबा धर्मशाला में 79 वर्षों से हो रहा भव्य ...