चक्रधरपुर, नवम्बर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बुधवार को विधायक सुखराम उरांव की मौजूदगी में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती एवं थाना चौक स्थित छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की तैयारियों का जायजा लिया और व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा तथा सुरक्षा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान घाटों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने, श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने तथा महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जलाशयों में गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित करने, बैरिकेडिंग लगाने और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्च...