Chakradharpur News: पीपल की विशाल टहनी गिरने से बिजली आपूर्ति ठप
चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के टाउन काली मंदिर के पीछे शनिवार शाम करीब सात बजे पीपल पेड़ की विशाल टहनी अचानक टूटकर गिर गई। इस हादसे में बिजली का पोल, विद्युत तार, ट्रांसफार्मर तथा एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, लोगों को पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी हैं। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ की टहनी हटाने के साथ क्षतिग्रस्त पोल एवं तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया। विभाग के कर्मी बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक टहनी गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.