चक्रधरपुर, नवम्बर 27 -- Chakradharpur News: आनंदपुर प्रखंड के रोबोकेरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। विधवा, आपदा पीड़ित और आवासविहीन गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना में लाभुकों ने पंचायत के मुखिया पति पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे लेने और सामग्री नहीं गिराने का आरोप लगाया है। इसके कारण चार लाभुकों के आवास पिछले दो साल से अधूरे पड़े हैं। पंचायत के ओमड़ा गांव के ढीपा टोला निवासी मार्शल नाग, निनुष भेंगरा, जोयति नाग और डांडपानी टोला निवासी रियुस गुड़िया ने रोबोकेरा पंचायत की मुखिया स्नेह तोपनो के पति नयमन बुड़ पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आवास निर्माण के लिए ईंट एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन निर्धारित सम...