Chakradharpur News: पारंपरिक मंदिर पर आधारित भव्य पंडाल का हो रहा निर्माण
चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। श्री श्री रानी रसाल दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष मां दुर्गा के पूजनोत्सव को अत्यंत भव्य और आकर्षक रूप देने की तैयारियों में जुट गई है। वर्ष 1997 से अनुमंडल अस्पताल के पास निरंतर पूजा का आयोजन कर रही। यह समिति इस बार श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक मंदिर वास्तुकला और भारतीय लोक-संस्कृति पर आधारित एक अनूठा पंडाल तैयार करवा रही है। इस वर्ष का पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। इसमें बेहतरीन नक्काशी और सुंदर मुखौटा कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिलेगा। लाल और सुनहरे रंगों के संयोजन के साथ-साथ विशेष लाइटिंग की व्यवस्था पंडाल की भव्यता में चार चांद लगाएगी। मुख्य द्वार से लेकर ऊपरी शिखरों तक की सजावट भारतीय धरोहर और धार्मिक परंपरा की अनूठी झलक पेश करेगी। पंडाल का निर्माण 3....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.