चक्रधरपुर, जुलाई 24 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर के ऐतिहासिक मनीपुर मैदान में शहीद देवेन्द्र मांझी की स्मृति में आयोजित लोकल लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मैच पानीटंकी फुटबॉल क्लब बनाम डीबीसी के बीच खेला गया।सेमी फाइनल मुकाबले में फुटबॉल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।मैदान चारों ओर से दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। लोगों में खेल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पानीटंकी बनाम डीबीसी का कांटे का मुकाबला हुआ।मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया।पहले हाफ से पहले ही पानीटंकी की टीम 2-1 से बढ़त बना ली।दूसरे हाफ में मैच और तेज हो गया, पानीटंकी के खिलाड़ियों ने तीन गोल करके 3-2 से मैच की विजेता बनी, इसके साथ ही फाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 26 जुलाई को मणिपुर मैदान में ही खेल...