चक्रधरपुर, जुलाई 22 -- Chakradharpur News: भारत आदिवासी पार्टी की एक बैठक मनोहरपुर में जिला अध्यक्ष सुशील बारला की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बंद पड़े अल्ट्रासाउंड मशीन और ऑक्सीजन प्लांट को तुरंत चालू करने, वर्षो से बंद पड़े शहरी जलापूर्ति को तुरंत चालू करने, मनोहरपुर साप्ताहिक बाजार में डीएमएफटी फंड से मार्केट कॉम्पलेक्स का निर्माण कर स्थानीय बेरोजगार युवाओ को दुकान आवंटन करने, मनोहरपुर शहरी ईलाकों में पुस्तकालय की स्थापना करने और मनोहरपुर में एक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराने की मांग को लेकर चर्चा की गई और बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 24 जुलाई को बीडीओ के माध्यम से उपायुक्त को एक मांग पत्र भेजा जायेगा,ताकि मनोहरपुर की इन सममस्याओं का समाधान हो सकें। यह भी पढ़ें- Araria News: सीपीआ...