चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड की छोटानागरा पंचायत के बहदा गांव में कोकुईली नदी में डूबे एक और व्यक्ति का शव सोमवार को बरामद हो गया। एक महिला अब भी लापता है। रविवार शाम को अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान तीन गायब हो गए थे। देर रात एक का शव बरामद कर लिया गया था। मृतकों में मुंडा रोया सिद्धू के पिता बासेन सिद्धू और माता प्यारी सिद्धू हैं। सोमवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि महिला सुनीता सिद्धू की खोजबीन जारी है। जानकारी के अनुसार, बहदा गांव में एक ग्रामीण के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोग पहुंचे थे। वहां से लौटने के बाद मुंडा रोया सिद्धू के पिता बासेन सिद्धू, माता प्यारी सिद्धू, रिश्तेदार सुनीता सिद्धू और सुकुरमुनी सिद्धू समेत 6 लोग नदी पार क...