चक्रधरपुर, सितम्बर 24 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को पवित्र करम डाली का शांतिपूर्ण माहौल में विसर्जन हुआ। चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव के आवास बनमालीपुर में करमा पूजा का विशेष पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां मंगलवार की रात में मांदर की थाप पर जमकर नृत्य-गीत का आयोजन हुआ। बुधवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद परंपरा के साथ करमा डाली का विसर्जन किया गया। इस दौरान महिला-पुरुष मांदर की थाप पर थिरकते रहे। वहीं चक्रधरपुर के सार्वजनकि करम परब अखाड़ा समिति आसनतलिया, सेताहाका, जामिद, इटोर, राखा, टोंकाटोली, जारकी, कुंभाटोली, पंपरोड, चंद्री, चैनपुर, बाघमारा, रोलाडीह आदि इलाकों में बुधवार को करमा डाली का विसर्जन शाम में किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi Ne...