चक्रधरपुर, नवम्बर 30 -- सड़क और बिजली समस्याओं का जायजा Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड की पदमपुर पंचायत में रविवार को चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव और विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पदमपुर गांव में करीब 650 फीट पीसीसी सड़क निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क नहीं होने के कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस पर सन्नी उरांव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही सड़क निर्माण की दिशा में पहल की जाएगी ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। वहीं कोटुवां गांव के ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफार्मर के कारण उत्पन्न बिजली संकट क...