चक्रधरपुर, जुलाई 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को जिला दंडाधिकारी सह-उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले चंदा चरण गिरि को सम्मानित किया गया। चक्रधरपुर निवासी चंदा चरण गिरि ने नीट परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) 23946 प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त ने उन्हें शॉल, पौधा, डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि चंदा की सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित, नीट के मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित यह भी पढ़ें- Bokaro News: नीट में सफलता पर रा...