चक्रधरपुर, नवम्बर 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। लोक अस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से शुरू हो जायेगा। शनिवार को खरना के साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। रविवार को छठ व्रतधारी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। खरना के दौरान शुद्धता का बहुत ख्याल रखा जाता है। खरना का महाप्रसाद मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी से बनाया जाता है। इसके बाद व्रतधारी प्रसाद ग्रहण करते हैं। प्रसाद ग्रहण एवं पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है। चक्रधरपुर में सबसे बेहतर छठ घाट पुरानी बस्ती सीढ़ी नदी घाट, बलिया घाट, थाना रोड स्थित मुक्तिनाथ छठ घाट के अलावा, दंदासाई, बोड़दा नदी में काफी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: छठ महापर्व को लेकर तोर...