Chakradharpur News: नहर के गेट में जमा मिट्टी की ग्रामीणों ने की सफाई
चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत के द्वारपारम गांव के पास स्थित ब्राह्मणी सिंचाई योजना के गेट के पास मिट्टी जमा होने के कारण नहर में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों को धान की खेती में करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की कठिनाइयों को देखते हुए ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया संजय हांसदा की अगुवाई में ग्रामीणों ने करीबन 500 फीट जमा मिट्टी की सफाई की। ग्रामीणों ने बताया कि और ग्रामीणों की सहयोग से नहर की सफाई कराई जाएगी। नहर में पानी नहीं पहुंचने से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे धान की खेती के लिए किसानों को दिक्कत हो रही है। सफाई कार्य में पूर्व मुखिया संजय हांसदा, पांडु सिजुई, मंगल सिंह सिजुई, तारणी प्रधान, अग्नीभु प्रधान समेत ग्रामीण उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.