Chakradharpur News: नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, घर को किया क्षतिग्रस्त
चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: गोइलकेरा थाना क्षेत्र के तराईसोल गांव में शनिवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बिजली के खंभे को धक्का मारकर तोड़ दिया। खंभे को तोड़ते हुए ट्रैक्टर एक घर में जा घुसा। जिससे घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घर के अंदर मौजूद लोग बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के नशे में धुत्त रहने के कारण यह घटना हुई। ड्राइवर लखन होनहागा ने बताया कि वह चक्रधरपुर से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बालू लाने सेरेंगदा जा रहा था। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.