Chakradharpur News: नकटी में जन आरोग्य समिति की बैठक
चक्रधरपुर, अगस्त 26 -- Chakradharpur News: बंदगांव। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नकटी में जन आरोग्य समिति की बैठक मुखिया मिथुन गगराई के अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने, ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने तथा पंचायत को टीबी मुक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान नकटी पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत बनाने को प्रमुख लक्ष्य के रूप में रखा गया। मौके पर मिथुन गगराई द्वारा एक टीबी मरीज को गोद लिया गया। इस अवसर पर अमिता कुमारी, नितेश मंडल, पिंकी कुमारी, गौरांग मोहंती सहित सभी सहिया एवं जन आरोग्य समिति के सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.