चक्रधरपुर, जुलाई 16 -- Chakradharpur News: बंदगांव प्रखंड के नकटी-पोंगडा मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को समाजसेवी सुनील लागुरी एवं जुगल किशोर पान के नेतृत्व में सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुआ जाम लगभग 10 बजे तक जारी रहा। सूचना मिलने पर ईंट भट्ठा संचालक मौके पर पहुंचे और सड़क के गड्ढों को तत्काल भरवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि नकटी-पोंगडा सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है, जो करीब नौ गांवों को जोड़ती है। इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं स्कूल एवं कॉलेज आते-जाते हैं। इसके अलावा यह सड़क धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। माता कंसर मंदिर, पोंगडा पाउड़ी मंदिर तथा देवी स्थल द...