चक्रधरपुर, नवम्बर 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर।चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-19 स्थित धातकीडीह से प्राथमिक विद्यालय चेलाबेड़ा तक 1000 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक सुखराम उरांव की विधायक निधि से स्वीकृत इस सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान ग्राम पुजारी ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और टोले को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धतकीडीह से चेलाबेड़ा प्राथमिक विद्यालय तक पीसीसी सड़क बन जाने से स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इसके अलावा बुजुर्गों और ग्रामीणों को भी आवागमन की पुरानी समस्याओं से रा...