चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- Chakradharpur News: द्वारपारम स्कूल भवन की स्थिति इन दिनों जर्जर हो गई है। विद्यालय की छत से लगातार प्लास्टर और कंक्रीट के टुकड़े गिरने से विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। भवन की छत और दीवारों में जगह-जगह दरारें दिखाई दे रही हैं, वहीं कई हिस्सों में प्लास्टर उखड़ चुका है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को जर्जर भवन में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। बारिश के मौसम में छत से पानी का रिसाव होने के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। छत से प्लास्टर गिरने की घटनाओं के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: दड़कदा प्लस टू उवि भवन निर्माण में गड़बड़ी का ग्रामीणों ने किया विरोधसमस्या की पहचान विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने भवन की स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग से जल्...