Chakradharpur News: दुर्गा पूजा से पहले नगर परिषद ने दुरुस्त किए तीन प्रमुख मोड़, कचरे की भी हुई सफाई
चक्रधरपुर, अक्टूबर 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। दुर्गा पूजा को देखते हुए चक्रधरपुर नगर परिषद शहर के प्रमुख स्थानों और पूजा पंडालों के आसपास की समस्याओं को दूर करने में जुट गई है। इसी क्रम में बाटा रोड से पोस्ट ऑफिस रोड जाने वाले मोड़, पोस्ट ऑफिस रोड से गुदड़ी बाजार जाने वाले मोड़ और मछली पट्टी जाने वाले मोड़ पर पीसीसी निर्माण कर सड़क को समतल किया गया है। तीनों मोड़ गुदड़ी बाजार जाने के प्रमुख रास्ते हैं। यहां सड़क ऊबड़-खाबड़ होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क के समतलीकरण से अब राहगीरों और वाहन चालकों को सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा मछली पट्टी मोड़ पर काफी दिनों से जमे कचरे की भी सफाई कराई गई है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में 62 लाख से बनेगी 1.1 किलोमीटर सड़क, विधायक सुखराम उरांव ने किया शिलान्यास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.