चक्रधरपुर, अक्टूबर 8 -- दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक Chakradharpur News: बंदगांव।आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को बंदगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बंदगांव थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर बीडीओ भीषम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने कहा कि 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा की शुरुआत होगी। बंदगांव क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाती है। उन्होंने पूजा समितियों एवं आम लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा उत्पन्न होने...