चक्रधरपुर, अक्टूबर 19 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को गोईलकेरा में प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च गोईलकेरा थाना से शुरू होकर मार्शल चौक, ओम श्री श्री दुर्गा पूजा पंडाल, सुभाष चौक और मेन रोड होते हुए इंदिरा चौक पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में गोईलकेरा प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे। प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गा पूजा को ले...