चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर मुख्य बाजार स्थित रामधनी चौक पर विधायक मद से लगाई गई सोलर युक्त होम लाइट पिछले तीन वर्षों से खराब पड़ी है। लाइट खराब रहने के कारण रात में चौक पर अंधेरा छाया रहता है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। रामधनी चौक मनोहरपुर मुख्य बाजार का प्रमुख स्थान है। यहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में चौक पर लगी सोलर लाइट के लंबे समय से खराब रहने से प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइट को जल्द दुरुस्त कराने की जरूरत है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से खराब पड़ी सोलर होम लाइट की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि रात के समय चौक पर रोशनी की व्यवस्था बहाल हो सके। यह भी पढ़ें- Purnia News: एक माह से खराब हाई मास्ट लाइट, ग्रामीणों...