Chakradharpur News: ताइक्वांडों में पदक जीतने पर अनुष्का सम्मानितक
चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुष्का मुंडरी ने सीआईएससीई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं चक्रधरपुर का नाम रोशन किया है। पंजाब में 2 से 4 अक्तूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य फादर एस पुथुमय राज ने जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव एवं अनुष्का के कोच अनुराग शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने अनुष्का की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सीआईएससीई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतनेवाली अनुष्का मुंडरी को विद्यालय ने किया स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.